👉एनडी तिवारी के निधन पर पीएम 🗣बोले, यूपी, उत्तराखंड के औद्योगिक विकास में 👌उनका योगदान महत्वपूर्ण
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का निधन हो गया। नारायण दत्त तिवारी का निधन दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उनके 93वें जन्मदिन के दिन ही हुआ। एनडी तिवारी बीते एक साल से बीमार चल रहे थे। वह इकलौते ऐसे शख्स थे, जो दो राज्यों के मुख्यमंत्री पद पर रह चुके हैं।
वह तीन बार उत्तरप्रदेश और एक बार उत्तराखंड के सीएम रह चुके हैं। एनडी तिवारी ने दोपहर दो बजकर 50 मिनट पर मैक्स अस्पताल में में आखिरी सांस ली। उन्हें 26 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडी तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, 'श्री एनडी तिवारी जी के निधन से दुखी हूं। एक कद्दावर नेता जिन्हें उनकी प्रशासनिक क्षमताओं के लिए जाना जाता था। उन्हें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के औद्योगिक विकास के प्रयासों के लिए याद किया जाएगा।'
यहां देखें पीएम मोदी का टि्वट-http://v.duta.us/Ho6QFwAA
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ट्वीट किया, 'वरिष्ठ नेता श्री नारायण दत्त तिवारी जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में तिवारी जी राज्यपाल, मुख्यमंत्री, एवम् केंद्रीय मंत्री के रूप में जनसेवा से संबद्ध रहे।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एनडी तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'यूपी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के असमय निधन से आहत हूं। उनके परिवार के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।'
यहां पढ़ें पूरी खबर-http://v.duta.us/b0OuvQAA