[agra] - आगरा के उद्योगों को बचाने के लिए एनडी तिवारी ने खाईं थीं पुलिस की लाठियां
|
Agranews
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नारायणदत्त तिवारी का आगरा से खास लगाव था। आगरा के उद्योगों को उजाड़ने से बचाने के लिए उन्होंने लाठियां तक खाईं थीं। पुलिस ने उन्हें रकाबगंज थाने में हिरासत में लिया था।
इसके बाद उन्होंने यूथ हॉस्टल में तीन दिन तक मौन व्रत रखा था। ‘तिवारी कांग्रेस’ का गठन भी उन्होंने राजीव गांधी के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं करने के कारण किया था। आगरा के कांग्रेसियों में उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विष्णुदत्त शर्मा और तिवारी कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि एनडी तिवारी ने पांच सितंबर 1995 को आगरा के उद्योगों को उजाड़ने से बचाने के लिए आगरा किला के पास हनुमान मंदिर पर जनसभा की थी।...
फोटो - http://v.duta.us/xFW4BgAA
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/DW_xqgAA