[balaghat] - 165 केन्द्रों पर होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
बालाघाट. खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 में जिले के पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 15 नवंबर से प्रारंभ की जाएगी। समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 15 जनवरी तक होगी। इस वर्ष धान की खरीदी के लिए 165 केन्द्र बनाए गए है। जबकि गत वर्ष 161 केन्द्र ही थे। इधर, समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के दौरान उपार्जन केन्द्रों पर आने वाली समस्त समस्याओं, किसानों की शिकायतों और भुगतान आदि की समस्या के निराकरण के लिए कलेक्टर डीवी सिंह द्वारा जिला स्तर पर जिला विपणन अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए है। कम्प्यूटर ऑपरेटर रजनीश ठाकरे को इस कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया है। यह कंट्रोल रूम धान की खरीदी के दौरान सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक चालू रहेगा। कंट्रोल रूम से मोबाईल नंबर 8770649305 पर सम्पर्क किया जा सकता है। कंट्रोल रूम 15 नवंबर से 25 जनवरी तक चालू रहेगा।...
फोटो - http://v.duta.us/ARBnCAAA
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/QNe5ogAA