[bikaner] - फिर आ डटा दशानन दशहरा उत्सव आज, कई जगह होगा पुतला दहन
असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयदशमी शुक्रवार को मनाया जाएगा। शहर के करणी सिंह स्टेडियम, मेडिकल कॉलेज मैदान, धरणीधर मैदान, भीनासर में रावण परिवार के पुतलों का दहन किया जाएगा। उत्सव को लेकर आयोजकों ने गुरुवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया। जिन्होंने गुरुवार शाम तक चिन्हित स्थानों पर रावण परिवार के पुतले खड़े किए। शुक्रवार को पुतला दहन के दौरान भव्य आतिशबाजी की जाएगी। कई जगह पर रिमोट से पुतलों का दहन किया जाएगा। इस दौरान रावण के पुतले की आंखों से अंगारे बरसेंगे। कई नयनाभिराम दृश्य देखने को मिलेंगे।
यहां होंगे आयोजन
भीनासर में दशहरा कमेटी की ओर से उत्सव मनाया जाएगा। आयोजन से जुड़े कुसमाकांत जोशी ने बताया कि कमेटी के कार्यकर्ताओं ने इस बार 72 फीट का रावण का पुतला बनाया है। जिसमें थर्माकोल, बांस, सूतली काम में ली है। शुक्रवार शाम को समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रहेगी। आयोजन को लेकर सूर्यप्रकाश पडि़हार, पंकज मोदी, कालू सोलंकी, जगदीश सुथार, पवन सुथार, गोपाल सेवग, बलदेव सेवग, आशीष पडि़हार, हरीश पडि़हार, गोरधन माली, विष्णु पडि़हार भागीदारी निभा रहे हैं।...
फोटो - http://v.duta.us/f1tVTQAA
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/QORvjwAA