[dehradun] - दमदार उम्मीदवार पर दांव खेलने के प्रयास में कांग्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला की ओबीसी वर्ग के लिए हुई आरक्षित सीट पर कांग्रेस हाईकमान जीतने वाले उम्मीदवार को तलाश कर एक ही नाम पर सहमति बनाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस के दावेदार अपने राजनीतिक आकाओं की परिक्रमा में भी जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र डोईवाला के एकमात्र नगर पालिका का अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित रखा गया है। यहां कांग्रेस दमदार और जीतने वाले उम्मीदवार का चेहरा तलाशने में जुटी हुई है।
कांग्रेस हाईकमान डोईवाला में जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं में सहमति को आधार मान रहा है। दून स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर डोईवाला नगर पालिका के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के आठ दावेदारों ने हाईकमान के समक्ष आवेदन किया है। टिकट पाने के लिए जमकर जोर आजमाइश शुरू भी हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के धड़े के लोग अपने चहेते दावेदार के टिकट के लिए माहौल तैयार करने में जुटे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि कांग्रेस टिकट वितरण में सहमति बनाने का प्रयास कर रही है। जिम्मेदार पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राय मशविरा किया जा रहा है। संभवत: 20 अक्तूूबर से पहले उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।...
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/I4jbpgAA