[dehradun] - दशहरा 2018: यहां होगा 60 फुट के रावण और तीन मंजिला लंका नगरी का दहन
दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी की ओर से दशहरा महोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार कमेटी की ओर से 60 फीट के रावण का पुतला बनाया गया है। इसके अलावा तीन मंजिला लंका नगरी का दहन पर आतिशबाजी मुख्य आकर्षण होगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।
सुभाष रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार को बन्नू बिरादरी के अध्यक्ष हरीश विरमानी ने मीडिया को बताया कि 19 अक्तूबर को परेड ग्रांउड में रावण और लंका दहन किया जाएगा।
इसके अलावा मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले भी दहन किए जाएंगे। रावण दहन शुक्रवार को शाम 6:05 बजे होगा। इसके बाद 7:30 बजे तक भव्य आतिशबाजी होगी। महोत्सव के दिन पहले कालिका मंदिर मार्ग से मोती बाजार, पल्टन बाजार, राजपुर रोड, एस्लेहॉल चौक, परेड ग्राउंड तक शोभायात्रा निकाली जाएगी।...
फोटो - http://v.duta.us/T1v3TQAA
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/XxK4LwAA