[hazaribagh] - झारखंड के पूर्व मंत्री देवदयाल कुशवाला पंचतत्व में विलीन
हजारीबाग : झारखंड के दिवंगत पूर्व कृषि सहकारिता मंत्री देवदयाल कुशवाहा गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गये. राष्ट्रीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गयी. उनके शव को भारतीय जनता पार्टी और तिरंगा झंडा में लपेटा गया था. पुलिस के जवानों ने उन्हें सलामी दी.
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हजारीबाग के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा, विधायक मनीष जायसवाल, भुनेश्वर मेहता, डीसी रविशंकर शुक्ला, एसपी मयूर कन्हैया, एसडीपीओ सहदेव साव, बीडीओ रामरतन वर्णवाल समेत सभी राजनीतिक दलों के नेता और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग उनकी शव यात्रा में शामिल हुए.
बुधवार को दोपहर 1:15 बजे रांची के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था. 82 वर्ष के कुशवाहा के शव को रांची से उनके पैतृक गांव ले जाया गया. गुरुवार को झुमरा तिलैया श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया. बड़े पुत्र प्रकाश दयाल ने मुखाग्नि दी. भाजपा के वरिष्ठ नेता देवदयाल कुशवाहा हमेशा जनता से जुड़े रहे. राजनीति की चमक-दमक ने उन्हें कभी आकर्षित नहीं किया....
फोटो - http://v.duta.us/_nknRAAA
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/Ph_ZEQAA