[jammu] - नगरोटा में पलटी बस के घायल की मौत
जम्मू। नगरोटा में मंगलवार दोपहर सकेतर के पास पलटी मिनी बस मेंघायल महिला की बुधवार को मौत हो गई। इस हादसे में 17 लोग घायल हो गए थे। सभी घायलों को जीएमसी में भर्ती कराया गया था। मृतक सुदेश कुमार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की थी। सुदेश के साथ ही कई अन्य वैष्णो देवी से दर्शन कर लौट रहे थे। तभी बस पलट गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। ब्यूरो
चौकीदार की मौत
जम्मू। राजतिलक रोड पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक शंकर सिंह शामाचक गांव के रहने वाले थे। वह चौकीदारी करते थे। बुधवार को कुछ लोगों ने उन्हें बेसुध देखने के बाद पुलिस को सूचित किया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जीएमसी पहुंचाया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया।...
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/6te6UQAA