[karnal] - रोडवेज हड़ताल : 64 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने का फरमान, बसें नहीं चलने से जनता हलकान
अमर उजाल ब्यूरो
करनाल। रोडवेज की हड़ताल के दूसरे दिन जीएम अश्विनी डोगरा ने 64 कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने का फरमान जारी कर दिया। इनमें आउटसोर्सिंग के 12 कर्मचारी भी शामिल हैं, जबकि बाकी 52 कर्मचारी 2018 में भर्ती हुए थे। इन्हें मंगलवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
अधिकारियों के अनुसार कर्मचारियों ने कोई जवाब नहीं दिया। इसलिए दूसरे दिन यह ऑर्डर जारी कर दिए गए। इसके भनक लगते की कर्मचारी और गुस्सा गए। यूनियन के नेताओं ने कहा कि यह दबाव बनाने की राजनीति है, लेकिन वह किसी के दबाव में आने वाले नहीं हैं। बुधवार को कर्ण पार्क में धरना दे रहे कर्मचारियों ने बताया कि हड़ताल दो दिन और जारी रहेगी। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की केंद्रीय और जिला कमेटी ने शहर में प्रदर्शन किया। लगातार दो दिन से चल रही हड़ताल के कारण यात्रियों को खासी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है।...
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/fwNU6wAA