[nagaur] - महागौरी के शृंगार के साथ गरबा-डांडियामय हुआ शहर
नागौर. नवरात्र में बुधवार को आठवें दिन देवी मंदिरों में मां दुर्गा का महागौरी के रूप में शृंगार किया गया। कई जगहों पर कन्या पूजन कर उनको भोजन कराने के साथ महागौरी के रूप में उनका आशीर्वाद ग्रहण किया गया। इस दौरान शहर में नवरात्रा महोत्सव के दौरान विभिन्न जगहों पर गरबा-डांडियों के चल रहे कार्यक्रम में गीतमय नृत्यात्मक शैली में भजनों के साथ अर्चन किया गया। मंदिरों में चल रहे विविध धार्मिक कार्यक्रमों में दुर्गा सप्तशती पाठ के गूंजते मंत्रों के स्वरों के साथ श्रद्धालुओं के उत्साह से वातावरण बदला हुआ है। बुधवार को जिले के देवी मंदिरों में मां दुर्गा का महागौरी के स्वरूप में विविध पुष्पों से शृंगार किया गया। सुबह से ही मंदिरों में मां महागौरी के स्वरूप के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां महागौरी को नारियल, चुनरी एवं प्रसाद आदि अर्पित कर मां से खुशहाली का वरदान मांगा। इस दौरान लाउडीस्पीकरों से बज रहे भजनों से आस्था का रंग नजर आया। मंदिरों में भक्तों के गंूजते जयकारों के बीच उत्साहित श्रद्धालू श्रद्धा से अभिभूत रहे। प्रतापसागर तालाब के पास बाकल माता मंदिर के सामने मां का पंडाल सजा। यहां पर डांडिया, गरबा उत्सव का आयोजन हुआ, और 56 भोग का अर्पण किया गया। भजनों पर कई ग्रुपों में महिलाओं के अलग-अलग समूह की सदस्याओं ने भजनों की धुन पर डांडिया-गरबा में आस्था के साथ नृत्यात्मक मुद्रा में मां का पूजन किया। बाकल सेवा समिति की ओर से इसमें वैष्णव जिलाध्यक्ष लीलमचंद रामावत, जयकिशन, बाबूलाल, सत्यनारायण, अनिल वैष्णव आदि मौजूद थे। इसी तरह ब्राह्मण स्वर्णकार महिला मंडल की ओर से बाठडिय़ों का चौक में डांडिया उत्सव का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं एवं युवतियों ने अलग-अलग समूहों में डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान डांडिया के बज रहे भजनों से माहौल बदला-बदला सा रहा। इसमें रेणू, शीतल, कविता, चंद्रकांता, नीतू, मनीषा, यशवी, धनेश्वरी, भावना, सलोनी, शकुुंतला, टीना, प्रिया, मेघा, साक्षी, मीनल, हेतल, हर्षिता आदि ने बेहतरीन डांडिया का दृश्य दिखाया। संचालन महिला मंडल अध्यक्ष मधु सखाडिय़ा ने किया। नया दरवाजा स्थित हनुमान मंदिर में अखंड रामचरित मानस का पाठ हुआ। इस दौरान संगीत की धुन पर इसमें शामिल भक्तों ने मानस का पाठ किया।...
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/zEmUYwAA