[pali] - दशहरा कल, रामलीला मैदान में होगा बुराई के प्रतिक रावण का दहन
पाली। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिक दशहरा पर्व शुक्रवार को शहर सहित जिले भर में उल्लास के साथ मनाया जाएगा। भगवान राम द्वारा रावण का वध करने ओर असत्य पर सत्य की विजय की खुशी में दशहरा पर्व मनाया जाएगा। शहर के रामलीला मैदान में शुक्रवार शाम को नगर परिषद की ओर से आयोजित दशहरा पर्व में रावण, मेघनाथ, कुंभकर्ण, लंका नगरी, हाथी के पुतलों का दहन किया जाएगा। इसको लेकर गुरुवार शाम को सभापति महेन्द्र बोहरा के नेतृत्व में टीम दशहरा पर्व की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी रही।
55 फीट का होगा रावण
रावण सहित मेघनाथ, कुंभकर्ण के पुतले इस बार शहरवासियों के आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। शहरवासियों के मनोरंजन के लिए विशेष आतिशबाजी की जाएगी। रावण का पुतला 55 फीट, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले 40-40 फीट की ऊंचाई के होंगे। रावण के पुतलें को आकर्षक चमकीली पोशाक पहनाई गई है, सिर पर मुकुट व छत्र बनाया गया है। रावण का सिर दाई व बाई ओर घुमेगा। आंखों की पलके झपकेगी, हाथ हिलेगें व तलवार चलेगी। विशेष रूप से रावण के मुख से आवाज निकलेगी, आंख, नाक व मुख से आतिशबाजी की रोशनी निकलेगी। लंका के प्रवेश द्वार पर दो हाथी व दो राक्षस के पुतले खड़े रहेगें।...
फोटो - http://v.duta.us/tydCWAAA
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/g1BvvwAA