[sikar] - राजस्थान चुनाव 2018 : नई पार्टी के ऐलान से पहले हनुमान बेनीवाल ने सीकर में कही यह बड़ी बात
अजीतगढ़ (सीकर). राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 दिनोंदिन परवान चढ़ रहा है। नित नए राजनीतिक समीकरण बन रहे व बिगड़ रहे हैं। पूरे राजस्थान की नजर 29 अक्टूबर को नागौर के खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल की नई पार्टी की घोषणा पर है। इस बीच बेनीवाल गुरुवार को सीकर जिले में थे। सीकर जिले के श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र के अजीतगढ़ कस्बे में गुरुवार शाम चार बजे पहुुंचे यहां के दिवराला तिराहा पर बेनीवाल का लोगों ने स्वागत किया।
इसके बाद बेनीवाल रैली के रूप में अजीतगढ़ में रोड शो किया। इस दौरान बेनीवाल ने कहा कि वे आम लोगों व किसानों की सेवा के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राजस्थान की जनता दुखी है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहा है। किसान दुखी होकर सडक़ों पर हैं। कानून व्यवस्था चौपट हो रही है। बेरोजगारी व महंगाई आसमान छू रही है।...
फोटो - http://v.duta.us/IEgP9gAA
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/y5RweAAA