[solan] - दर्शन सैनी उपाध्यक्ष बनाये जाने पर सर्मथकों में जगा नया उत्साह
दर्शन सैनी का बद्दी बैरियर पर ढोल-नगाड़ों से स्वागत
बद्दी (सोलन)। दून के वरिष्ठ भाजपा नेता दर्शन सिंह सैनी को जयराम सरकार की ओर से जल प्रबंधन बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाने पर सैनी समर्थकों ने बद्दी पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया। सुबह आठ बजे से ही सैकड़ों की संख्या में सैनी समर्थक बद्दी बैरियर पर एकत्रित हुए और दो घंटे तक लंबे इंतजार के बाद करीब 10 बजे दर्शन सैनी बद्दी पहुंचे। यहां समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। सैनी की जनसभा में कुछेक नेताओं को छोड़कर अधिकतर भाजपा कार्यकर्ता नदारद नजर आए। इस ताजपोशी से हाशिये पर चल रहे सैनी समर्थकों में नया उत्साह दिखाई दिया। दून मंडल बलबीर ठाकुर ने कहा कि दर्शन सैनी को नए दायित्व मिलने पर पूरा मंडल उनका स्वागत करता है। उनकी ताजपोशी से दून में विकास की गति मुख्यमंत्री जयराम के नेतृत्व में और तेज होगी।
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/HqoJXgAA