[udaipur] - दशहरा पर्व पर 50 फिट लंबे प्रसिद्ध रावण का होगा दहन
उदयपुर. जिले के भटेवर कस्बे में विजय का प्रतिक दशहरा पर्व पर शुक्रवार को 50 फिट लंबे रावण का दहन कर दशहरा मनाया जाएगा। चामुंडा मातेश्वरी नवयुवक मंडल के संस्थापक धनराज धारावत एवं अध्यक्ष कालूलाल जणवा ने जानकारी देते हुए बताया कि चामुंडा मातेश्वरी नवयुवक मंडल द्वारा हर वर्ष नवरात्री के समापन के बाद दशहरा पर्व पर रावण का दहन किया जाता है जो पिछले चालीस वर्षो से लगातार किया जा रहा है। इसके अलावा अधिक देर तक जलने व आकर्षक आतिशबाजी के कारण भटेवर कसबे का रावण आस-पास के विभिन्न गांवो एवं कसबो में प्रसिद्ध होने के चलते रावण को देखने के लिए उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर अथाह जन समुदाय की भीड़ मौजूद रहती है। इसी बीच स्कुल ग्राउंड पर रावण दहन से पूर्व विभिन्न म्यूजिकल ग्रुप द्वारा रंगारंग कार्यक्रमो की प्रस्तुतियां दी भी जायेगी।...
फोटो - http://v.duta.us/SuNTcgAA
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/j_JHgQAA