[ujjain] - Election 2018 : कांग्रेस कार्यकारिणी की लंबी सूची तैयार, 250 नेताओं को किया शामिल
उज्जैन. कुछ महीने पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा के बाद अब स्थानीय कार्यकारिणी भी जल्द घोषित होने वाली है। इसके लिए लंबी फेहरिस्त तैयार हो चुकी है जिसमें करीब 250 नेताओं को शामिल किया गया है। प्रस्तावित नई कार्यकारिणी बनाने में जहां आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखा गया है वहीं गुटीय राजनीति में भी तालमेल बिठाने का प्रयास करने की बात कही जा रही है।
कार्यकारिणी घोषित करने की तैयारी
विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हैं, वहीं इस बीच शहर कांग्रेस ने अपनी कार्यकारिणी घोषित करने की तैयारी कर ली है। सूत्रों के अनुसार इस बार करीब 250 नेताओं को कार्यकारिणी में जगह दी जा रही है और तैयार सूची को प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की ओर से अनुमोदन भी मिल चुका है। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष, निर्वाचन कार्य प्रतिनिधि, प्रवक्ता, सदस्य व विशेष आमंत्रित सदस्य आदि पदों पर नियुक्ति की जाएगी। संभावना है दो-तीन दिन में शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा हो सकती है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी ने बताया, दशहरे के बाद कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।...
फोटो - http://v.duta.us/T-CNngAA
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/GwvN_AAA