[vidisha] - कालादेव का दशहरा: रामदल पर रावण सेना बरसाती है पत्थर
विदिशा /आनंदपुर। जिला मुख्यालय से करीब 120 किमी दूर लटेरी ब्लॉक का ग्राम कालादेव अपने अनूठे दशहरे के लिए जाना जाता है। यहां दशहरे पर राम का ध्वज उठाने जाने वाली राम की सेना पर रावण की सेना द्वारा गोफन से पत्थरों की बौछार की जाती है।
मान्यता यह है कि पत्थरों की इस बौछार में रामादल का कोई भी व्यक्ति घायल नहीं होता। सदियों पुरानी इस परम्परा में रावण की सेना का प्रतिनिधित्व आसपास के आदिवासी और बंजारे करते हैं।
भोपाल से 150 किमी की दूरी....
भोपाल से करीब 150 किमी दूर बैरसिया, महानीम चौराहा, लटेरी और आनंदपुर होते हुए कालादेव पहुंचा जा सकता है। आनंदपुर से इस गांव की दूरी करी 25 किमी है। यहां दशहरे पर अनूठा आयोजन होता है। मैदान में रावण की विशाल प्रतिमा है, जिसे सजाया जाता है। शाम के समय दूर-दूर से लोग आकर दशहरा मैदान मेें एकत्रित होते हैं।...
फोटो - http://v.duta.us/qEEGFQAA
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/LjBQIAAA