[kangra] - सरस मेले का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों को बिचौलियों से बचाना: सीएम
धर्मशाला। नेताजी सुभाष चंद बोस मैदान धर्मशाला में सरस मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया। सबसे पहले सीएम और मंत्रियों, विधायकों ने सरस मेले में लगे स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सरस मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों को बिना किसी बिचौलियों के अपने उत्पादों को सीधे खरीदारों को बेचने का अवसर प्रदान करना है।
राष्ट्रीय स्तरीय मेले में 10 राज्य भाग ले रहे हैं। इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, विधायक राकेश पठानिया, रीता धीमान, अरुण मेहरा, होशियार सिंह, अर्जुन सिंह तथा मुल्ख राज प्रेमी, जीआईसी के उपाध्यक्ष मनोहर धीमान, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष इंदु गोस्वामी, पूर्व विधायक दूलो राम तथा संजय चौधरी, सचिव ग्रामीण विकास डॉ. आरएन बत्ता, उपायुक्त संदीप कुमार, एसपी संतोष पटियाल, पीओ डीआरडीए मुनीष शर्मा आदि मौजूद रहे।...
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/2aiB2wAA