[kaushambi] - महिला को जलाकर मारने की कोशिश
पिपरी क्षेत्र के एक गांव में ब्याही एक महिला को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर सोमवार दोपहर ससुरालियों ने जलाकर मारने का प्रयास किया। इससे पहले उसकी पिटाई भी की। पीड़िता ने पति व देवरानी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर घोषी गांव की आमना बीवी का विवाह तीन साल पहले एक गांव निवासी युवक से हुआ था। आमना की मानें तो शादी के दो साल बाद तक सबकुछ ठीक-ठाक चला। फिर दहेज में दस लाख रुपया और बाइक की मांग को लेकर ससुराली उसे प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़ित महिला का आरोप है कि सोमवार दोपहर पति व देवरानी ने डंडे से उसकी पिटाई की। मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने जा रहे थे। हालांकि इससे पहले ही वह जान बचाकर किसी तरह घर से बाहर भाग निकली। पड़ोसियों की मदद से कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज का कहना है कि आरोपों की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला अपने मायके चली गई है।
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/p7iDkQAA