[mirzapur] - विवाह स्थल पर तैयारियों का लिया जायजा
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों का आईजी विजय सिंह मीणा, जिलाधिकारी अनुराग पटेल, एसपी आशीष तिवारी, सीडीओ प्रियंका निरंजन ने सोमवार को निरीक्षण किया। कार्यक्रम स्थल पुतलीघर में पहुंचकर उन्होंने सभी तैयारियों को समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं विधायक मझवां सुचिश्मिता मौर्य, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, विष्णु सोनकर, संतोष गोयल, श्याम सुंदर केसरी आदि ने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान एडीएम राजितराम प्रजापति, पीडी हरिचरण सिंह, एसडीएम सदर अरविंद चौहान, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, उप श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/jLNnSAAA