🤼♀️विनेश फोगाट से जुड़े 10 प्रमुख📄 तथ्य- बहनों को देख 😲चुना था अखाड़े का 👌रास्ता
18वें एशियाई खेलों में स्वर्णिम सफलता दर्ज कराने वाली भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट ने पैर में चोट लगने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने 50 किलोग्राम भार वर्ग की फ्रीस्टाइल रेसलिंग के फाइनल में जापान की युकी इरी को 6-2 से मात देकर गोल्ड मेडल जीता। कड़ी मेहनत और लगन से देश का नाम रोशन करने वाली विनेश का सफर आसान नहीं था। विनेश का जन्म 25 अगस्त 1994 को बलाली निवासी राजपाल फौगाट व प्रेमलता के घर हुआ था। आज हम लाए विनेश से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें।
🔶 10 साल की उम्र में ही जमीन विवाद में विनेश के पिता राजपाल की हत्या हो गई थी। उसके बाद ताऊ महावीर फोगाट ने उन्हें पहलवानी के गुर सिखाए।
🔶 पिता के देहांत के बाद उनका परिवार बहुत सीमित संसाधनों में जीवन-यापन करने को मजबूर हो गया था। अपने ताऊ महाबीर की बेटी गीता-बबीता को देख विनेश को भी अखाड़े में जोर आजमाइश करनेकी प्रेरणा मिली।
🔶 रियो ओलिंपिक में विनेश के पैर में चोट लग गई थी। उससे उनके भविष्य पर खतरा खड़ा हो गया था, लेकिन चीन की जिस पहलवान सुन यानान के कारण उन्हें यह चोट लगी, उन्हें विनेश ने एशियाड के शुरुआती मुकाबले में ही हरा दिया था।
🔶 विनेश लगातार दो एशियाड में पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान हैं। वो कॉमनवेल्थ और एशियाड दोनों में गोल्ड जीतने वाली पहली महिला पहलवान भी हैं।
🔶 एक इंटरव्यू में विनेश ने कहा था कि वो अपने ताऊजी को भगवान का अवतार मानती हैं। महावीर ने गीता और बबीता के साथ विनेश और उनकी बहन प्रियंका को अपने घर में ही अखाड़ा बनाकर ट्रेनिंग देना शुरू किया था। अब उन्होंने इसी जगह पर एक प्रोफेशन रेसलिंग हॉल बना दिया है।
🔶 विनेश ने अपने ताऊजी और गुरु की ट्रेनिंग का मान रखते हुए अब तक इंटरनेशनल लेवल पर तीन गोल्ड समेत दस मेडल जीते हैं।
🔶 एशियाई खेलों में गोल्ड जीतने के बाद अपने 24वें जन्मदिन को यादगार बनाते हुए उन्होंने रेसलर सोमवीर के साथ एअरपोर्ट पर ही सगाई कर ली। हालांकि उनका नाम एशियाई खेलों के दौरान ऐथलीट नीरज के साथ जोड़ा जा रहा था।
🔶 रेसलर विनेश का फेवरेट स्पोर्ट्स टेनिस है वो कहती हैं कि वो बेहतरीन टेनिस प्लेयर भी बन सकती हैं। उन्हें फिल्म अभिनेताओं में सलमान खान और पहलवानों में सुशील कुमार बहुत पसंद हैं।
🔶 विनेश जब उदास होती हैं तो 'जिंदगी एक सफर है सुहाना' गाना सुनती हैं। विनेश को खाने में अपनी मां के हाथ की बनी रोटी और पालक की भाजी बहुत पसंद है। हालांकि वो खुद भी खाना बनाने में एक्सपर्ट हैं और सब कुछ बना लेती हैं। वो कहती हैं कि वो पुरी और सब्जी बहुत बढि़या बनाती हैं।
🔶 विनेश अपनी मां को अपनी शक्ति और मजबूती मानती हैं। खुशी हो या दुख, वो हर वक्त उन्हें अपने साथ देखना चाहती हैं।
यहां देखें फोटो-http://v.duta.us/FBdCcwAA