[barmer] - मुख्यमंत्री की सभा में अधिकाधिक भाग लें
समदड़ी ञ्च पत्रिका. कस्बे के बजरंग वाटिका परिसर में सोमवार को भाजपा मण्डल की बैठक मण्डल अध्यक्ष चम्पालाल जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। विधायक हमीरसिंह भायल ने 2 सितम्बर को सिवाना में मुख्यमंत्री की आम सभा की जानकारी देते हुए पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से इसमें अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। विधायक ने कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी। पूर्व विधायक कानसिंह कोटड़ी ने भी विचार व्यक्त किए । समदड़ी में युवा मोर्चा ने साइकिल रैली निकालने का निर्णय किया। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बाबुसिंह राजगुरु, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बाबुलाल परिहार, रमेश श्रीमाली, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष खेमराज व्यास, पारस प्रजापत, मण्डल महामन्त्री रामसिंह करनोत, भेराराम चौधरी, मण्डल प्रवक्ता शिवनारायण श्रीमाली, उपप्रधान लक्ष्मणसिंह, जिला मंत्री हनवंतसिंह रामपुरा व अशोक वैष्णव, मण्डल मंत्री माधुसिंह सांवरड़ा, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अनिरूद्वसिंह राठौड़, भाजपा नगर अध्यक्ष गणपतराज मेहता, पूर्व नगर अध्यक्ष नटवरकरणसिंह करणोत, किसान मोर्चा जिला प्रवक्ता जोगाराम देवासी, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नेनाराम चौधरी, मीडिया प्रकोष्ठ संयोजक श्यामसुन्दर दवे, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मण्डल अध्यक्ष मुमताज मोयला, एससी प्रकोष्ठ मण्डल अध्यक्ष लुम्बाराम मेघवाल, किरणराज बोहरा, रामसिंह मजल, शैतानसिंह खण्डप, मूलाराम सांसी, हस्तीमल माली आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। निसं....
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/ieeVogAA