[bhilwara] - Alert: राजस्थान के इस जिले में डेंगू की दस्तक, सरदारनगर में डेंगू रोगी मिला, सरकारी अस्पतालों की जांच घेरे में
बनेड़ा।
जिले में इस साल फिर डेगूं ने दस्तक दे दी है। एक महिला रोगी के डेगूं की पुष्टि हुई है। वहीं महिला को बुखार आने पर चार दिन पूर्व सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां कराई जांचों में सामान्य बुखार बता महिला का उपचार किया जा रहा था। महिला की हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसके डेंगू की पुष्टि हुई। सरकारी चिकित्सालय के भरोसे रहते तो महिला की जान जा सकती थी।
जानकारी के अनुसार सरदारनगर निवासी शहनाज बेगम को बुखार होने पर बनेड़ा चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से उसे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां जांच में सामान्य बुखार मान उपचार किया जा रहा था। महिला की हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां कराई गई जांच में महिला के डेंगू की पुष्टि हुई। परिजनों का कहना है कि यदि सरकारी जांच के भरोसे रह जाते तो महिला की जान भी जा सकती थी।...
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/Ey7p5AAA