[champawat] - छठे दिन नेपाल के महेंद्रनगर में कर्फ्यू में ढील
बनबसा (चंपावत)। नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्र नगर में प्रशासन ने छठे दिन कर्फ्यू में छह घंटों के लिए ढील दी। महेंद्र नगर बाजार भी खुला रहा। भारत नेपाल सीमा पर भी आंशिक आवागमन शुरू हुआ। बनबसा से नेपाली मैत्री बस नेपाल को रवाना हुई।
नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्र नगर में हालात सुधरने की ओर हैं। महेंद्र नगर में बंद के छठे दिन नेपाल प्रशासन ने दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक कर्फ्यू में ढील दी। जिसका नेपाली नागरिकों ने लाभ उठाया।
बता दें कि एक किशोरी छात्रा की दुराचार के बाद हुई हत्या के बाद महेंद्र नगर में हालात बेकाबू होने पर कर्फ्यू लगा दिया गया था। नेपाल में कर्फ्यू के कारण भारतीय प्रशासन ने सुरक्षा के तहत भारतीयों और वाहनों के नेपाल जाने पर रोक लगाई है। अलबत्ता भारत से दो नेपाली मैत्री बस महेंद्र नगर को रवाना हुई।...
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/QcInVwAA