[chhindwara] - भगवान को रक्षासूत्र बांधने भक्तों को तांता
जुन्नारदेव. सावन माह में भगवान शिव की प्रतिमा पर श्रृद्वालुओं ने राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। नगर के वार्ड 7-8 आदर्श शिव गणेश मंदिर मे समस्त वार्ड वासियों ने रक्षा बंधन के अवसर पर शिवाभिषेक किया।
नगर के पंडित विकास तिवारी द्वारा पूरे वैदिक विधि विधान से पूजा कर राखी भेंट की गई। इस दौरान वार्ड के मनीराम झरबडे, गांधी वाईकर, नवल किशोर नावरे, लकी खातरकर, पिंटू खातरकर, गोपाल खातरकर, नीलेश वाईकर, हीरा बाई सहित अन्य वार्ड वासी बडी संख्या मे उपस्थित थे।
वहीं सोमवार को स्थानीय श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में विराजित भगवान शिव की प्रतिमा की स्थापना विधि विधान पूजन कर श्रावण माह की समाप्ति पर विसर्जन यात्रा निकाली। प्रतिमा को ढोल, तासे, डीजे की धुनों पर थिरकते हुए मंदिर समिति और नगर के श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण कराते हुए बंधाताल ले जाया गया यहां पूजन अर्चन के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया। रक्षाबंधन पर्व पर नगर के जागरुक नागिरकों ने अनोखी मिसाल पेश करते हुए गरीब और निर्धन बच्चों को कपड़े वितरित किए। महिला आश्रम, बेलगांव सौंसर में रक्षाबंधन के अवसर पर आश्रम में रह रही बेसहारा महिला एवं निर्धन बालिकाओं को रक्षासूत्र के साथ वस्त्र दान किए गए।...
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/qz0vSwAA