[etah] - पीडब्ल्यूडी कराएगा कच्ची सड़कों को पक्का
एटा। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग जिले के सात गांवों की कच्ची सड़कों को पक्की करने जा रहा है। इसमें एक सड़क सबका साथ-सबका विकास योजना के तहत बनवाई जा रही है। इसकी लागत 51 लाख रुपये आएगी। यह मार्ग नगला बंजारा से भोजपुर तक बनाया जाएगा। वहीं छह अन्य मार्ग सबका साथ-सबका विकास योजना के तहत बनाए जाएंगे। इनकी लागत 4.69 करोड़ रुपये आने की उम्मीद है। कार्यों को कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। साल के अंत तक गांव पक्के मार्गों से जुड़ने की उम्मीद है।
इन गांवों के रास्ते होंगे पक्के
सबका साथ, सबका विकास योजना के माध्यम से होने वाले विकास कार्यों में कच्चे रास्तों को पक्का बनाने में शामिल किए गए गांव राजगढ़ से एटा-टूंडला मार्ग तक, नगला वय से सिहोरी धिरामर्ग मार्ग तक, नगला भक्ति से मींसाकला मार्ग तक, हुसैन चक से मारहरा मोहनपुर मार्ग तक, कीलरमऊ से एटा अलीगंज मार्ग तक और नगला मनघाटी से एटा कासगंज मार्ग तक के कच्चे रास्ते हैं।...
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/LFJP4QAA