[fatehabad] - रक्षाबंधन पर 55 महिलाओं को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू किया पीएम मोदी ने, फतेहाबाद की गायत्री शामिल
अमित रूखाया
फतेहाबाद। फतेहाबाद की पूर्व विधायक स्वतंत्र चौधरी की दिव्यांग बेटी गायत्री चौधरी को रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नायाब तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने गायत्री को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू कर दिया है। दरअसल रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की 55 महिलाओं को ट्विटर पर फॉलो करने का ऐलान किया था। फतेहाबाद की गायत्री चौधरी को इसी सूची में शामिल किया गया है।
गायत्री चौधरी के साथ इस सूची में अनेक महिला खिलाड़ियों, पत्रकारों एवं राजनेताओं को स्थान मिला है। गायित्री को इसकी सूचना सोमवार सुबह उस समय मिली जब उनके ट्विटर हैंडिल पर प्रधानमंत्री मोदी से जुड़ी एक नोटिफिकेशन आई। इसके बाद जब उन्होंने खोलकर देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें ट्विटर पर फॉलो करना शुरू कर चुके थे।...
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/vyZoqQAA