[hamirpur] - भगवान ओंकारेश्वर की पालकी शोभायात्रा निकाली
राठ। सावन महीने के आखिरी सोमवार पर कस्बे में भगवान ओंकारेश्वर की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। भटियाना से शुरू हुई यह यात्रा पूरे कस्बे में घूमी। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
हर साल की तरह इस बार भी भटियाना निवासी समाजसेवी परतोष महाराज के घर से भगवान ओंकारेश्वर की पालकी शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर बाद शुरू हुई यात्रा खुशीपुरा, कोटबाजार, स्टेट बैंक चौराहा, पड़ाव होते हुए वापस ओंकारेश्वर मंदिर पहुंची।
जहां पर यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के सबसे आखिरी में कहारों के कंधों पर पालकी में विराजमान भगवान ओंकारेश्वर की फूलों से सजी प्रतिमा चल रही थी। इसके ठीक पीछे सैकड़ों की तादाद में लोग बम बम भोले के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।...
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/ZE1n4wAA