[jammu] - J&K: राजौरी में नाबालिग लड़के के अपहरण और उत्पीड़न के आरोप में 3 लोग गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक लड़के का कथित तौर पर अपरहण और उसका उत्पीड़न करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को लड़के पर चोरी के एक मामले में लिप्त होने का संदेह था।
पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर लड़के को गैरकानूनी तरीके से बंधक बनाने और कथित तौर पर उसका उत्पीड़न करने का वीडियो चल रहा था जो राजौरी के एसएसपी युगल मन्हास के संज्ञान में आया। उन्होंने कहा, ‘पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नाबालिग लड़के को बंधक बनाने और उसका उत्पीड़न करने के आरोप में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें थानामंडी के एक गांव से पकड़ा गया है।लड़के के चोरी के एक मामले में लिप्त होने का संदेह था।’...
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/EKPj0wAA