[jaunpur] - मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए चलेगा अभियान
जौनपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए एक सितंबर से अभियान चलाया जाएगा। नई सूची में एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पीरी करने वाले युवक, युवतियों का नाम शामिल किया जाएगा। इसके अलावा मृतकों का नाम सूची से काटा जाएगा और जिनके नाम एक से अधिक बार छपे हैं उसे भी हटाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान कोई भी मतदाता अपने नाम और फोटो में संशोधन किया जाएगा। 4 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
सोमवार को एडीएम भू एवं राजस्व आरपी मिश्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी तहसीलों के एसडीएम एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की जानकारी दी। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए राजनीतिक दलों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि उनके दल के बूथ एजेंट इस कार में सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन एक सितम्बर 2018 को किया जाएगा। इस दिन सभी बूथों पर सूची को पढ़कर सुनाया जाएगा।...
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/WFFY4AAA