[jhunjhunu] - शेखावाटी क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी, पहुंचेगा यमुना का पानी
झुंझुनूं। राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में अब लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना के तहत यमुना का पानी पहुंचेगा। सांसद संतोष अहलावत ने बताया कि केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में ऊपरी यमुना बेसिन क्षेत्र में 3966.51 करोड़ रुपए की लागत वाली लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों के साथ समझौता हुआ हैं।
परियोजना के तहत उत्तराखंड में देहरादून जिले के लोहारी गांव के पास यमुना नदी पर 204 मीटर ऊंचा कंक्रीट का बांध बनाया जाना है। बांध की जल संग्रहण क्षमता 330.66 एमसीएम होगी। इससे 33,780 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की जा सकेगी। इसके अलावा इससे यमुना बेसिन क्षेत्र वाले छह राज्यों में घरेलू तथा औद्योगिक इस्तेमाल और पीने के लिए 78.83 एमसीएम पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा।...
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/LcB1lAAA