[kaithal] - बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी कर्मचारियों ने किया सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन
बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन
अनिश्चितकालीन धरना शुरू, लंबित मांगों पर कार्रवाई की मांग
कैथल। बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल के पहले दिन कैथल के कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना शुरू किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान जोगिंदर सिंह जोगा ने की। मंच संचालन जिला सचिव सुनील मलिक द्वारा किया गया। जिला प्रेस प्रवक्ता श्रवण करोड़ा बताया कि अनिश्चितकालीन हड़ताल में महिलाएं भारी तादाद में उपस्थित रहीं और कर्मचारियों ने दोनों हाथ उठाकर शपथ ली कि जब तक हमारी मांगों की अधिसूचना जारी नहीं होती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। जिला प्रधान जोगिंदर ने दावा किया कि पूरे जिला में सौ प्रतिशत कर्मचारी हड़ताल पर हैं। राज्य उप महासचिव सुरेश उचाना ने बताया कि सरकार लगातार कर्मचारी विरोधी नीतियां लागू कर रही है। जिनको किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारी नेता बसंती व सुषमा राणा सीवन, जगजीत कौर गुहला, सुदेश आर्य कैथल, सुषमा पूंडरी और दीपक चंदेल कौल, देवीरानी कलायत ने संयुक्त रूप से कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मुख्य मांगे बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों के पद को तकनीकी घोषित करना, 4200 ग्रेड पे लागू करना, आरसीएच की महिला कर्मचारियों व पुरुषों का वर्दी भत्ता लागू करना, आरसीएच की बहनों को पूर्व में दी जाने वाली अतिरिक्त मानदेय राशि 2090, 3000, 4000 रुपये को पुन: तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए।...
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/aCebhwAA