[kushinagar] - घटना की जानकारी सोमवार को कार्यालय खुलने पर जिम्मेदारों को हुई
एक ही रात तीन कार्यालयों में चोरी
कसया। नगर में रविवार की रात चोरों ने तीन सरकारी कार्यालयाें को अपना निशाना बनाया है। छुट्टी होने के चलते रविवार की रात को हुई इस चोरी की जानकारी सोमवार को हुई, जब इन संस्थानों के कार्यालय अपने समय से खुले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।
रविवार रात चोरों ने नगर स्थित तीन कार्यालयों के दरवाजे और खिड़कियां तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए घुसे, लेकिन उन्हें कुछ हाथ नहीं लगा, तो कार्यालयों में रखे अभिलेखों और सामानों को इधर-उधर बिखेर दिया। चोरों ने बीआरसी कार्यालय, तहसील में संचालित रजिस्ट्री कार्यालय और पूर्ति निरीक्षक का दफ्तर शामिल है। बीआरसी कार्यालय में हुई चोरी में एबीआरसी भगवंत सिंह के अनुसार दो कमरों में रखी तीन आलमारियों के लॉक तोड़कर उनमें रखा सामान व तीन हजार रुपये गायब होने की बात कही जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कार्यालय में रखे गए अभिलेखों की जांच-पड़ताल चल रही है। एक शिकायत की पत्रावली नहीं मिल पा रही है। गायब होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। वहीं तहसील परिसर में संचालित रजिस्ट्री कार्यालय के पीछे का दरवाजा टूटा हुआ मिला। कार्यालय के अंदर महत्वपूर्ण दस्तावेज फर्श पर बिखरे मिले। कंप्यूटर से जुड़े तार टूटे मिले। उप निबंधक एसके रावत ने बताया कि इसकी जानकारी पुलिस और विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। तीसरी चोरी की घटना पूर्ति निरीक्षक दफ्तर की है। जहां पर दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला, अंदर रखे गए कागजों और पत्रावलियां फर्श पर बिखरी पड़ी थी। पूर्ति निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि थाने में तहरीर दे दी गई है। एसओ कसया शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। जल्दी ही पुलिस चोरों को ढूंढ निकालेगी।...
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/n-t1xgAA