[rajasthan] - राजस्थान को मिलेगा यमुना का पानी, छह राज्यों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर
राजस्थान को यमुना का पानी मिलने का रास्ता मंगलवार को साफ हो गया है. यमुना बेसिन में यमुना नदी पर प्रस्तावित लखवाड़ बहुद्देश्यीय अन्तरराज्यीय परियोजना से अब राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पानी की किल्लत की समस्या से छूटकारा मिल सकेगा. इसके लिए राजस्थान सहित छह राज्यों उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं दिल्ली के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं.
लखवाड़ परियाेजना के लिए छह राज्यों के बीच यह एमओयू जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में हुआ. ऊपरी यमुना बेसिन क्षेत्र में 3966 करोड़ रुपए के खर्च से तैयार होने वाली लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हस्ताक्षर किए....
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/gr0alwAA