[rajsamand] - कार-बाइक टक्कर में दो की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के चार सदस्य घायल
देवगढ़. राष्ट्रीय राजमार्ग आठ पर सांगावास के पास सोमवार शाम कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही कार में सवार एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए, जिसमें से गंभीर घायल एक को उदयपुर रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार अजमेर से देवगढ़ की तरफ जा रही कार की सांगावास के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक कुशलपुरा, बरार निवासी कालूराम (27) पुत्र भानुराम प्रजापत, बाइक के पीछे बैठे कुशलपुरा निवासी त्रिलोकसिंह पुत्र भोपालसिंह और कार सवार देवगढ़ निवासी नारायण पुत्र रतनलाल उपाध्याय, उनकी पत्नी गीता देवी, शारदा पत्नी कन्हैयालाल उपाध्याय एवं पे्रमलता पत्नी कमलाशंकर उपाध्याय घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवगढ़ ले जाया गया। इस दौरान गंभीर घायल बाइक चालक कालूराम ने रास्ते में ही दम तोड़ दया। पुलिस ने उसके शव को देवगढ़ अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया। इसके अलावा गंभीर घायल बाइक सवार त्रिलोकसिंह को प्राथमिक उपचार के बाद देवगढ़ से उदयपुर रेफर कर दिया, तभी रास्ते में दम तोड़ दिया। इस पर उसके शव को भी देर रात देवगढ़ अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। गंभीर घायल कार सवार नारायण उपाध्याय को देवगढ़ अस्पताल से रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष भंवलाल शर्मा, देवगढ़ प्रधान उम्मेदसिंह चुंडावत, भाजपा नगर अध्यक्ष अमसिंह चुंडावत, पार्षद भूपेंद्र परिहार आदि देवगढ़ अस्पताल पहुंचे और उपाध्याय के साथ उनके परिवार के सदस्यों की कुशलक्षेम पूछी।...
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/XAiscQAA