[rohtak] - आस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया में हरियाणवी कलाकारों ने जमाया रंग
रोहतक। बोल हरियाणा और डी विलेजर्स म्यूजिक ने भारत से ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में पहला भव्य हरियाणवी उत्सव का मनोरंजक और सफल आयोजन किया। थोर्नबरी थिएटर में कार्यक्रम का शुभारंभ चौधरी शमशेर सिंह, मेघराज दहिया, रोहित शर्मा और डॉ. आनंद शर्मा ने किया। पहली प्रस्तुति जीना मलिक और सुषमा मलिक के हरियाणवी नृत्य की दी। फिर अमन चौधरी, नवीन श्योराण और मोहित नैन का प्रभावी हरियाणवी काव्य पाठ हुआ। सुष मलिक और उनकी सखियों द्वारा मनभावन हरियाणवी समूह नृत्य किया। उदय बागड़ी के हरियाणवी गीत ने सबका मन मोह लिया। हरियाणा के सुप्रसिद्ध हरियाणवी गायक अमित ढुल्ल ने अपने लोकप्रिय गीत एक जोगन से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। इस सफल आयोजन में तन्वी मोर, मेघराज दहिया, दीनू संगरोहा, मनजीत साहू, डॉ धर्म सिंह, मनदीप, संदीप धनखड़ आदि का सहयोग रहा।
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/xekbkwAA