[udham-singh-nagar] - कर्मचारियों ने सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप, कार्य बहिष्कार किया
प्रदेश सरकार की उपेक्षा से आहत विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने सोमवार को उत्तराखंड कार्मिक, शिक्षक, आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कार्य रुद्रपुर विकास खंड कार्यालय में प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार किया।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी 13 सूत्री मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो मोर्चा पूर्ण कार्य बहिष्कार को विवश होगा। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारी केके मलकानी ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संयुक्त मोर्चा के मुख्य संयोजक मो. असलम ने कहा कि कार्य बहिष्कार में सभी विभागों के कर्मचारी शामिल रहे।
उन्होंने कहा कि बाल विकास कार्यालय की सुपरवाइजर की ओर से गांधी पार्क में धरना दिया गया। साथ ही बाजपुर, किच्छा, गदरपुर, रुद्रपुर ब्लॉकों में सभी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया।...
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/k4V89AAA