[auraiya] - घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास
इलाके के एक गांव में घर में विवाहिता को अकेला पाकर शराब के नशे में युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। युवक ने विवाहिता के पुत्र को जान से मारने की धमकी देते हुए दबाव बनाया। विवाहिता के चीखते हुए बाहर निकलने पर चौकन्ने हुए लोगों ने युवक को दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता मायके में आई है। विवाहिता की मां व अन्य परिवारीजन रिश्तेदारी में बाहर गए थे। इससे दो दिनों से विवाहिता अपने बच्चे के साथ घर में अकेली थी। विवाहिता ने थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि मंगलवार की देररात शराब के नशे में सुबोध यादव पुत्र श्याम सिंह ने दरवाजे पर दस्तक दी। उसने रिश्तेदार समझकर दरवाजे को खोला। सुबोध धक्का देते हुए अंदर आ गया। दरवाजा बंद कर बुरी नीयत से दबोच लिया। विरोध करने पर बच्चे को जान से मारने की धमकी दी।...
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/kgGyxwAA