[bijnor] - बनैली से टूटे माइनर की सुध नहीं ले रहा सिंचाई विभाग
टूटे माइनर की सुध नहीं ले रहा सिंचाई विभाग
अफजलगढ़। गांव आलमपुर गांवड़ी में चार दिन पहले बनैली नदी में आए उफान से शाहपुर जमाल माइनर टूटने के बाद भी अधिकारियों ने सुध नहीं ली। आरोप है कि अब बनैली नदी का पानी माइनर से होकर वापस खेतों का कटान कर रहा है। गांव के योगेंद्र सिंह ने बनैली से भटपुरा के पास केसरीपुरिया बाबा जी के थले के पास शाहपुर जमाल माइनर टूट गया था। बनैली का रूख असलम अंसारी, वाहिद अंसारी, जयदेव सिंह, राजकुमार के खेतों में हो गया। बनैली के पानी के कटान से कई किसानों के खेत कट चुके है। अब भी खेतों में बनैली का करीब एक फिट पानी चल रहा है। जो नहर से होकर वापिस खेतों में आ रहा है। वहीं, सिंचाई खंड द्वितीय सब डिवीजन के एसडीओ धनंजय कुमार का कहना है बनैली नदी में पानी बंद कर दिया गया है, मौके पर जांच कर काम कराया जाएगा।
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/o3ABEwAA