[dehradun] - न्यूयार्क के म्यूजियम से आई महिषासुर मर्दिनी की मूर्ति कहीं भारत के इस मंदिर की धरोहर तो नहीं!
न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट से हाल ही में भारत लाई गईं महिषासुर मर्दिनी की बहुमूल्य मूर्ति कहीं बैजनाथ के चक्रवृतेश्वर मंदिर से तो नहीं चुराई गई थी, इस आशंका के चलते भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग मूर्ति के बारे में जानकारी जुटा रहा है।
न्यूयॉर्क मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के अधिकारी भारत की ऐतिहासिक धरोहर महिषासुर मर्दिनी की मूर्ति को अपने खर्च पर 10 अगस्त को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग दिल्ली को सौंप गए थे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण देहरादून की अधीक्षक लीली धस्माना और पुरातत्वविद डॉ. राजीव पांडे ने भी इसकी तस्दीक की है। उन्होंने कहा कि मूर्ति बैजनाथ के चक्रवृतेश्वर मंदिर से चुराई गई है या फिर कहीं और से, इसका पता लगाया जा रहा है।...
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/VnI5TQAA