[delhi-ncr] - बच्चा पैदा होने के बाद नाल निकालना भूल गई डॉक्टर, विरोध किया तो जबरन दे दी छुट्टी
बीके सिविल अस्पताल के प्रसूति विभाग में फिर एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक महिला की डिलीवरी के बाद डॉक्टरों ने उसके गर्भाश्य से नाल ही नहीं निकाली। इससे पीड़ित महिला की हालत बिगड़ गई। बाद में डॉक्टर ने नाल को निकाला, मगर जबरन ही महिला को डिस्चार्ज कर दिया। डॉक्टर की लापरवाही और जबरन डिस्चार्ज किए जाने से गुस्साएं परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया।
वाईएमसीए परिसर में रहने वाले विकास ने बताया कि उसकी पत्नी पूजा गर्भवती थी। मंगलवार रात पूजा की तबियत अचानक खराब हो गई। इसके बाद उसे बीके सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि चार माह की गर्भवती पूजा को ब्लीडिंग शुरू हो गई है।...
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/iSKQBwAA