[durg] - भाजपा नेता का भाई कर रहा था राशन की हेराफेरी, पुलिस के सामने नहीं काम आई दबंगई, चार को बनाया आरोपी
|
Durgnews
दुर्ग . पीडीएस के चावल की अफरा तफरी करने के मामले में 12 दिन बाद खाद्य विभाग की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने परिवहनकर्ता राजेन्द्रसिंह यादव, वाहन चालक दशरथ वर्मा, दुकान संचालक नवीन मोहन सिंह और तौलक सोमनाथ राजपूत के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया है।
परिवहन कार्य में गड़बड़ी का दर्ज किया मामला
चारों के खिलाफ शासकीय परिवहन कार्य में गड़बड़ी व आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। इसमें एक आरोपी दुकान संचालक नवीनमोहन सिंह भाजपा पार्षद व एमआइसी सदस्य प्रवीर मोहन सिंह पिंटू का छोटा भाई है। खाद्य विभाग की अधिकारी नेहा तिवारी की शिकायत पर यह बुधवार को यह मामला दर्ज किया गया।...
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/xyqFoQAA