[farrukhabad] - कांशीराम कालोनी में नहीं घटा पानी, लोग परेशान
फर्रुखाबाद। कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया में अभी भी बाढ़ का पानी कम नहीं हुआ है। परियोजना अधिकारी ने कांशीराम कालोनी का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से शेल्टर होम में जाने के लिए कहा लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ। समस्याओं को देखते हुए मोबाइल शौचालय और पानी के टैंकर खड़े करवाए गए हैं।
कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया में करीब चार-पांच दिनों से बाढ़ का पानी घुसा है। इसके चलते कालोनी के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिनों जायजा लेने पहुंचे एसडीएम सदर ईशान प्रताप सिंह ने बाढ़ पीड़ितों को फतेहगढ़ में बने शेल्टर होम में जाने को कहा था लेकिन कोई भी शेल्टर होम नहीं गया। बुधवार को परियोजना अधिकारी जय विजय सिंह ने कांशीराम कालोनी पहुंचकर जायजा लिया।...
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/mtUKqAAA