[jabalpur] - तुच्छ सी बातों पर ही बिखर रहे घरौंदे
जबलपुर. संयुक्त परिवार वैसे ही अब बमुश्किल दिखाई पड़ते हैं, वहीं एकल परिवार में भी पति-पत्नी के बीच रिश्ते बेहद नाजुक और क्षणभंगुर हो रहे हैं। नई-नई तकनीकों और सोशल मीडिया के इस नए जमाने ने परिवार के बीच संबंधों को आभासी बना दिया है। बेहद मामूली और नजरअंदाज कर दिए जाने वाले तुच्छ सी बातों पर भी परिवारों के बिखरने की दर तेजी से बढ़ रही है। जबलपुर के कुटुंब न्यायालय के तीन साल के जो आंकड़े सामने आए हैं, वो हैरान करने वाले और चिंताजनक हैं। बीते तीन वर्षों के दौरान ही दायर पारिवारिक विवादों की संख्या लगभग तीन गुना हो गई है। 2016 में प्रतिमाह कुटुब न्यायालय पहुंचने वाले मामलों की संख्या 45.48 थी, जो वर्तमान में बढ़कर 123.68 हो गई है।...
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/kapppwAA