[jhajjar-bahadurgarh] - 135 बसों के सभी रूटों पर घुमे पहिये, सात कर्मचारी नेताओं पर एस्मा के तहत केस दर्ज
चरखी दादरी। रोडवेज कर्मियों की प्रदेश स्तरीय हड़ताल का चरखी दादरी डिपो में कोई खास असर देखने को नहीं मिला। रोडवेज अधिकारियों ने हड़ताल के बेअसर होने का दावा किया है। डिपो परिसर में सुबह से लेकर शाम तक सभी रूटों पर बस सेवाएं सुचारु रहीं और डिपो परिसर से 135 बसें विभिन्न रूटों पर चलीं। वहीं, हड़ताल में शामिल होने और डिपो को ताला जड़ने व कर्मियों को बरगलाने के आरोप में सिटी थाना पुलिस ने इंटक व बीएमएस (भारतीय मजदूर संघ) यूनियनों के सात कर्मचारी नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ एस्मा के तहत केस दर्ज किया गया। हालांकि शाम को इन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। वहीं, डिपो परिसर के महज दो प्रतिशत कर्मचारी ही हड़ताल पर रहे और इसका असर परिवहन सेवाओं पर कतई नहीं पड़ा। बुधवार को चरखी दादरी डिपो परिसर से करीब 38 हजार यात्रियों ने सफर किया जबकि रूटीन में करीब 43 हजार यात्री सफर करते हैं।...
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/9sTCkwAA