[mainpuri] - पुरानी पेंशन पर हक हमारा, सरकार छीन रही बुढ़ापे का सहारा
मैनपुरी। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एक के बाद एक आंदोलनों ने रफ्तार पकड़ ली है। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति ने नगर में बाइक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शिक्षक व कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग की है। बुधवार को बीएसए कार्यालय से 11 बजे संयुक्त संघर्स संचालन समिति के बैनर तले बाइक जुलूस का शुभारंभ हुआ। जुलूस नगर के देवी रोड, घंटाघर चौराहा, लैनगंज, तांगा स्टेंड, कचहरी रोड, ईसन नदी होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। कलक्ट्रेट पर बड़ी संख्या में पहुंचे शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि नई पेंशन शिक्षकों के तथा कर्मचारियों के साथ धोखा है। इसमें बहुत सारी खामियां हैं। पुरानी पेंशन ही शिक्षकों तथा कर्मचारियों के लिए आवश्यक है।...
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/AUmn9AAA