[pilibhit] - फैशन के साथ ब्यूटी ट्रीटमेंट में भी युवा आगे
फैशन के साथ ब्यूटी ट्रीटमेंट मेें भी युवा आगे
पार्लर में स्मार्टी लुक पाने को खर्च कर रहे हैं खासी रकम
पीलीभीत। आज के दौर में सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी अब लेटेस्ट फैशन को फॉलो करते हैं। ये युवा चाहे पार्टी हो या शादी, अपने चेहरे के प्रति खास संजीदा रहते हैं। यही वजह है कि आज मेन्स पार्लरों में लड़कों की कतार देखी जा सकती है।
फैशन के मायने तेजी से बदल रहे हैं। हर युवा का सपना होता है कि वह दूसरों से हटकर स्मार्ट लगे और हर किसी की उसपर ही निगाह रहे। इसी जतन में कभी पार्लर जाने के नाम पर चौंकने वाले युवा आजकल पार्लर में लाइन लगाए खड़े देखे जा सकते हैं। जेंट्स पार्लर के संचालक रियाज बताते हैं कि लड़के अपने लुक को लेकर बहुत क्रेजी होते जा रहे हैं। हर अलग-अलग मौके पर वे अलग लुक कैरी करना चाहते हैं। पहले लड़के कोई भी ब्यूटी क्रीम या प्रोड्क्टस यूज कर लेते थे, लेकिन आजकल लड़के सिर्फ वे प्रोडक्टस ही यूज करते हैं जो सिर्फ लड़कों के लिए ही बने होते हैं।...
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/lggLLQAA