[pilibhit] - श्रीकृष्ण की शोभा यात्रा निकाली
खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर में जन्माष्टमी के चलते श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियों, बैंड बाजों, भजन कीर्तन मंडली के साथ शोभायात्रा निकाली।
खेकड़ा नगर में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण रथ यात्रा समिति के तत्वावधान में शोभा यात्रा निकाली। इसका शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक योगेश धामा एवं खेकड़ा नगर पालिका चेयरमैन संगीता धामा ने संयुक्त रूप से किया। भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा दोपहर दो बजे बालाजी मंदिर से पूजा अर्चना के बाद विधि विधान के साथ शुरू हुई। जो छोटा बाजार, बड़ा बाजार, गांधी प्याऊ, पुलिस चौकी चौराहा, गांधी गंज मंडी मार्ग से होते जैन कॉलेज में पहुंची। शाम छह बजे वहा से छोटा बाजार स्थित ठाकुर द्वारा मंदिर में समाप्त हुई। इसमें शामिल बैंड बाजे, भजन कीर्तन मंडली एवं श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित भक्ति गीतों का गुणगान करते चले। साथ ही शोभा यात्रा में शामिल भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियां, भंगड़ा, देशभक्ति को समर्पित तोप वाली झांकी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभा यात्रा के गुजरने वाले मार्गों पर जगह जगह स्वागत द्वार बनाने के साथ ही शीतल पेयजल, प्रसाद आदि की भक्तों व्यवस्था की । इस दौरान ठाकुरद्वारा मंदिर समिति के प्रबंधक जितेंद्र सिंघल, अशोक गुप्ता, विपुल गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, मुकेश गुप्ता, तरूण गुप्ता, राजीव गु़प्ता, भूपेश गुप्ता, लोकेश गुप्ता, राजीव गोयल, राजेंद्र गुप्ता, राजू गुप्ता, संदीप गुप्ता, अनुराग गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता एडवोकेट, सचिन गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि अंकुर धामा, अमित डागर, ब्रजपाल सिंह धामा, गुल्लू धामा, राजू यादव, राज सिंह पहलवान, संजय धामा, शंकित धामा, अनुज धामा, रोबिन धामा, पंडित उमेश चंद, आदर्श गुप्ता, चंद्र विज्ञान गुप्ता, अभिलेश गुप्ता, गौतम पंडित आदि रहे।
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/gpzctQAA