[rohtak] - शहर प्रत्येक वार्ड के विकास पर खर्च होंगे 50 लाख रुपये
शहर के प्रत्येक वार्ड के विकास पर खर्च होंगे 50 लाख रुपये
सिरसा। अब शहर के हर वार्ड में बिना किसी भेदभाव के 50 लाख रुपये विकास कार्य पर खर्च किए जाएंगे। पार्षद अपनी लैटरपेड पर हस्ताक्षर करके हाउस को देगा और वहीं काम पास होंगे। ऐसे में पूरे शहर के 31 वार्डों में करीब 15 करोड़ 50 लाख रुपये गलियां बनाने पर खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा एक महीने में हाउस की एक बैठक अवश्य होगी। कार्यकारी प्रधान रणधीर सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को सुबह 11 बजे हाउस की बैठक हुई। जिसमें करीब नौ एजेंडों पर चर्चा हुई। जिस पर सभी पार्षदों ने सहमति जताई। बैठक का संचालन ईओ वीरेंद्र सहारण ने किया। बैठक में 31 में से 28 पार्षद मौजूद थे। बैठक में हर वार्ड की सड़क के पेच वर्क के लिए पांच से दस लाख रुपये भी अतिरिक्त मंजूर हुए है।...
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/vwjRbwAA