[sonebhadra] - महिलाओं को सिखाएंगे आत्मरक्षा के गुर
सोनभद्र। भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर हुई। इसमें केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए धन एकत्रित कर सरकार को भेजने और महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण देने पर चर्चा की गई। महिलाओं से रक्षासूत्र बंधवाकर उनकी रक्षा का संकल्प लेने का निर्णय लिया गया।
संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्रमोली ने बताया कि मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आगामी कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है। केरल में आई आपदा से निजात के लिए कार्यकर्ता सबके सहयोग से धन संग्रह कर केरल मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करेंगे। वीरांगना महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए गुर सिखाए जाएंगे। इससे वह अराजकतत्वों से अपने आप की सुरक्षा कर सकेंगी। युवा मोर्चा के सभी युवा महिलाओं से रक्षासूत्र बंधवाकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लेंगे। प्रधानमंत्री के बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के नारे को साकार करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। जिला संयोजक मनीष अग्रहरि ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए संयोजक नियुक्त किए गए हैं। केरल आपदा के कार्यक्रम का संयोजक गणेश जायसवाल, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का संयोजक अमित अग्रवाल को बनाया गया है। बैठक में भाजपा के जिला मंत्री शंभू नारायण सिंह, कार्यालय मंत्री अजय मिश्रा, युवा मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री दिनेश शुक्ला, निवर्तमान जिलाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, प्रशांत श्रीवास्तव, बृजेश शास्त्री, प्रदीप चौबे, गुरविंदर पाल सिंह, संदीप सिंह, अभय पांडेय, दीपक दुबे, अभय कांत द्विवेदी, मनीष गुप्ता, कुंवर चौबे आदि रहे।
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/F16y2AAA