[balaghat] - हार्डकोर नक्सली के बताए ठिकाने पर पहुंच रही है पुलिस
बालाघाट. पुलिस द्वारा गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली मुन्नालाल वरकड़े और संगम सदस्य इंदल पंद्रे के बताए गए ठिकानों पर पुलिस पहुंच रही है। इतना ही नहीं हार्डकोर नक्सली को पुलिस अलग-अलग ठिकानों में ले जाकर उससे पूछताछ कर रही है। ताकि उससे नक्सलियों की आगामी योजनाएं और पुख्ता सबूत मिल सकें। इधर, नक्सली द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस लगातार जंगलों में सर्चिंग कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नक्सली मुन्नालाल वरकड़े ने अनेक राज बताए हैं। फिलहाल, पुलिस नक्सली द्वारा बताई गई जानकारियों को सुरक्षा के लिहाज से सार्वजनिक करने में गुरेज बरत रही है।
जानकारी के अनुसार दो राज्यों के इनामी हार्डकोर नक्सली मुन्नालाल वरकड़े और संगम सदस्य इंदल पंद्रे को पुलिस ने जंगल से गिरफ्तार किया है। दोनों को ही पुलिस ने ९ जुलाई को गिरफ्तार किया था। १० जुलाई को इन दोनों को बालाघाट न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। गिरफ्तार किए गए नक्सली और उसके सहयोगी सहित करीब २० नक्सलियों के खिलाफ लांजी थाने में धारा ३०७, ३५३, १४७, १४८, १४९ ताहि, २५, २७ आम्र्स एक्ट और १३ विधि विरुद्व क्रिया कलाप अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस को यह सफलता उस समय मिली थी, जब नक्सली जंगल में कैम्प कर रहे थे। इस दौरान नक्सली और पुलिस के बीच मुठभेड़ भी हुई। लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन एक हार्डकोर नक्सली और एक संगम सदस्य को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने उनके ठिकानों से भरमार रायफल, कुल्हाड़ी, चाकू, हरे रंग की वर्दी, टार्च, प्रोजेक्टर लाइट, भगोना, नक्सल साहित्य, चमचा, पानी की जरीकेन, कंबल, चादर, थैला, पॉलीथिन, पिट्टू बैग, चप्पल, टूथब्रश, गन पाउडर, एसएसआर राउंड, एके-४७ के राउंड सहित अन्य सामग्री जब्त की थी।...
यहां पढें पूरी खबर— - http://v.duta.us/_OSbNAAA